खेल

रोहित शर्मा केवल 22 दिन ही वनडे बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 रहे

रोहित शर्मा केवल 22 दिन ही वनडे बैटर्स रैंकिंग में नंबर-1 रहे। अब न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने उन्हें पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। 46 साल बाद कोई कीवी खिलाड़ी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा है। इससे पहले 1979 में ग्लेन टर्नर नंबर-1 बने थे।

रोहित ने 29 अक्टूबर को पहली बार टॉप पोजिशन हासिल की थी। 38 साल 182 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करके वे वनडे रैंकिंग में सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 38 साल 73 दिन की उम्र में नंबर-1 बने थे।

टेस्ट रैंकिंग में कप्तान शुभमन गिल को 2 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उपकप्तान ऋषभ पंत को 4 स्थान का घाटा लगा है। वे 8वें से खिसककर 12वें नंबर पर आ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *