99वें नंबर पर पहुंचे 91 वर्षीय अरबपति, करोड़ों की संपत्ति और प्रसिद्ध प्रोडक्ट
अक्सर लोग अपनी उम्र के सामने घुटने टेक देते हैं. रिटायरमेंट के बाद घर की चारदिवारी ही उनका ऑफिस और बिस्तर उनका डेस्क बन जाता है. बढ़ती उम्र के साथ लोगों के काम करने की चाहत कम होने लगती है, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो 91 साल के उम्र में भी काम कर रहे हैं. सिर्फ काम ही नहीं बल्कि कामयाबी के झंडे गाड़ रहे हैं. उनकी उम्र से उनकी कंपनी बस कुछ ही साल छोटी है. 84 साल पहले शुरू की गई अपनी कंपनी की बदौलत वो भारत के 100 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. फोर्ब्स ने उन्हें Indias 100 Richest की लिस्ट में शामिल किया है|
91 साल के अरबपति
अरबपतियों की लिस्ट में आप सिर्फ अंबानी-अडानी के बारे में जानते होंगे, लेकिन इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है, जो बिना किसी शोर-शराबे के अपनी दौलत बढ़ा रहा है. फोर्ब्स की इस लिस्ट में 99वें नंबर पर 91 साल के बजरंग लाल तापड़िया (Bajranglal Taparia) का नाम है. बजरंग लाल तापड़िया को भारत का ‘प्लास्टिक किंग’ कहा जाता है. भारत की सबसे बड़ी प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों में से एक Supreme Industries के फाउंडर बजरंग तापड़िया ने उम्र को पीछे छोड़ दिया है|
1942 में शुरुआत
