किराना खरीदारी का नया तरीका: ऑनलाइन और फास्ट डिलीवरी से बदल रहा है भारतीय कंज्यूमर का अनुभव
व्यापार: भारत में ऑनलाइन किराना बाजार में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन किराना बाजार अपनी क्विक डिलीवरी सेवाओं, उत्पादों की बड़ी वेराइटी और सुविधाजनक डिजिटल अनुभवों के कारण लोगों के बीच प्रचलन में है।
इन कारकों से हो रहा तेजी से विस्तार
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि ऑनलाइन किराना भारत के समग्र किराना खुदरा बाजार का एक छोटा सा हिस्सा है, लेकिन सुविधा, सहज डिजिटल भुगतान एकीकरण, प्रभावी सोशल मीडिया मार्केटिंग और त्वरित डिलीवरी विकल्प जैसे कई कारकों के कारण यह तेजी से विस्तार कर रहा है।
उपभोक्ता कैसे करते हैं ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदारी के बीच का अंतर?
आजकल उपभोक्ता अपनी जरूरत, कुल खरीद राशि और रिटर्न पॉलिसी के आधार पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदारी के बीच चयन करते हैं। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि त्वरित डिलीवरी की पेशकश और न्यूनतम ऑर्डर की जरूरत को हटाने से इस खंड में ऑनलाइन खरीदारी को और बढ़ावा मिल रहा है।
