कई कंपनियां चलाते हैं मुकेश अंबानी के होने वाले समधी वीरेन मर्चेंट
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जुलाई में मुंबई में शादी होगी। इससे पहले एक से तीन मार्च तक जामगनर में दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी आयोजित की गई जिसमें दुनियाभर की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। अंबानी परिवार की बहू बनने जा रही राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ हैं। यह देश की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकोर सालाना छह अरब से अधिक टैबलेट बनाती है। मुकेश अंबानी के होने वाले समधी वीरेन मर्चेंट साथ ही वह कई बड़ी कंपनियों में डायरेक्टर भी हैं। मर्चेंट परिवार का ताल्लुक गुजरात के कच्छ इलाके से है।
