पुरुषों में होते हैं यौन ईर्ष्या के कई कारण
वाशिंगटन । कुछ मानसिक और व्यवहारिक गुण पुरुषों में ईर्ष्या की भावना को बढ़ा सकते हैं। यह भावना तब उत्पन्न होती है जब पुरुष को लगता है कि उसका साथी किसी और व्यक्ति के साथ भावनात्मक या शारीरिक रूप से जुड़ रहा है। यह केवल प्रेम से नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, भय और स्वामित्व की भावना से भी गहराई से जुड़ी होती है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि, पुरुषों में यौन ईर्ष्या के कई कारण होते हैं। सबसे प्रमुख है असुरक्षा जब किसी पुरुष को अपने रूप, आर्थिक स्थिति या सफलता पर भरोसा कम होता है, तो उसे यह डर सताता है कि उसकी पार्टनर किसी और के साथ ज़्यादा खुश रह सकती है। दूसरी वजह है स्वामित्व की भावना। कई पुरुष अपने साथी को एक अधिकार की वस्तु मान लेते हैं, और जब वह किसी दूसरे पुरुष से बात करती हैं या हंसती हैं, तो उन्हें नियंत्रण खोने का डर सताने लगता है। पिछले अनुभव भी यौन ईर्ष्या का बड़ा कारण हैं। जिन पुरुषों को पहले किसी रिश्ते में धोखा मिला हो, वे नई
