फिनलैंड का फैसला, रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को छोड़ना होगा देश
रूस के यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने की वजह से कई देश रूस के खिलाफ हो गए। इन देशों में वो देश भी शामिल हैं जिनकी बॉर्डर रूस से लगती है। फिनलैंड की बॉर्डर भी रूस से लगती है और युद्ध के बाद से ही फिनलैंड ने खुले तौर पर रूस का विरोध भी किया है। रूस के खतरे के चलते फिनलैंड पिछले साल नाटो में भी शामिल हो गया और रूस पर प्रतिबंध लगाने में भी हिस्सा लिया। अब हाल ही में फिनलैंड ने रूस के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया है।
फिनलैंड के फैसले के अनुसार रूस की लाइसेंस प्लेट्स वाले सभी व्हीकल्स को फिनलैंड छोड़ना होगा। यह फैसला फिनलैंड के कस्टम कंट्रोल डिपार्टमेंट के प्रमुख सैमी रक्षित ने लिया और शुक्रवार को इसकी जानकारी भी दी।