टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने कई कलाकारों को पहचान दिलाई
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने कई कलाकारों को पहचान दिलाई है। उन्हीं में से एक हैं एक्टर भव्य गांधी, जिन्होंने साल 2008 में शो में टप्पू का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। हालांकि भव्य ने 2017 में शो छोड़ दिया और तब से वे गुजराती फिल्मों में काम कर रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वे दोबारा शो में जाएंगे। वहीं, उन्होंने मुनमुन दत्ता संग सगाई की अफवाहों पर भी बात की।
जब भव्य ने शो छोड़ा था, तब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने पैसों के कारण शो छोड़ा।
इन खबरों पर अब भव्य ने चुप्पी तोड़ी है। हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मैंने कभी पैसे के लिए काम नहीं किया और न ही पैसे के लिए शो छोड़ा।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे शो में 10 हजार रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करते थे, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं। मुझे नहीं पता कि शो के लिए कितने पैसे मिलते थे क्योंकि मैं उस समय छोटा था। सारे ट्रांजैक्शन मम्मी-पापा देखते थे। मैंने आज तक उनसे नहीं पूछा कि मुझे कितनी फीस मिलती थी।”
