पंजाब में जालंधर के रहने वाले और दुनिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी से पहले की एक वीडियो सामने आई
पंजाब में जालंधर के रहने वाले और दुनिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की सर्जरी से पहले की एक वीडियो सामने आई है। इसमें वे सर्जरी से पहले डॉक्टर को कह रहे थे कि मुझे जल्दी ठीक कर दो। मेरी बॉडी आउट आफ शेप हो गई है। मैं सर्जरी के बाद जल्दी से एक्सरसाइज शुरू करना चाहता हूं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर रब्बी बाजवा ने शेयर किया है। उसने लिखा कि वरिंदर घुम्मन को कोई बीमारी नहीं थी। उनकी मौत सर्जरी के बाद डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा है। वे साढ़े 6 फीट लंबे, 150 किलो वजन के शुद्ध शाकाहारी पहलवान थे। जिन्होंने देश के लिए मेडल जीते और हमेशा तिरंगे का मान रखा।
वरिंदर घुम्मन का 9 अक्टूबर को निधन हुआ था। अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए थे। इस दौरान दोस्तों की डॉक्टरों की दोस्तों के साथ बहस भी हुई थी। दोस्त अनिल गिल ने कहा था कि एक दम से घुम्मन की बॉडी नीली कैसे पड़ गई, इसकी जांच होनी चाहिए
