इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की
इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में चल रहे तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार वापसी की। टीम ने शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। जो रूट 21 और जैकब बेथेल 74 रन पर नाबाद हैं। जबकि ओपनर बेन डकेट शतक बनाकर आउट हुए।
