चीन और कंबोडिया से जुड़े शेयर ट्रेडिंग घोटाले का पर्दाफाश, नवी मुंबई पुलिस की बड़ी सफलता
व्यापार: नवी मुंबई पुलिस ने चीन और कंबोडिया से जुड़े शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के परिणामस्वरूप, साइबर पुलिस ने भारत के कई राज्यों में 118 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। साथ ही धोखाधड़ी वाले लेनदेन से जुड़ी कुल 32.5 लाख रुपये की राशि सुरक्षित कर ली है।
कैसे हुआ इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश?
अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध शाखा ने एक पीड़ित के मामले की जांच करते हुए धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया, जिसके साथ 1.07 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। जांच में सामने आया कि धोखेबाजों ने 2 सितंबर से 8 अक्तूबर के बीच कई पीड़ितों को निशा
