औंधे मुंह गिरे कच्चे तेल के भाव, क्या आपके शहर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल?
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव (Crude Oil Price) में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल के भाव लुढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बने हुए हैं। आज यानी सोमवार को डबल्यूटीआई क्रूड के दाम 72.50 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 78.19 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि आज यानी सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने 15 जनवरी 2024 को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव मई 2022 में हुआ था। इसके बाद से दाम स्थिर बने हुए हैं।