मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया का किया निरीक्षण

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में प्रतिदिवस होने वाली ओपीडी की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 250 ओपीडी होती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ओपीडी के साथ ही आईडी बनवाकर टेलीमेडिसिन चिकित्सा प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से जिला चिकित्सालय व संजय गांधी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से मरीजों के संबंध में स्थानीय चिकित्सक उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिकित्सालय में की जाने वाली जांचों के विषय में जानकारी लेते हुए कहा कि अस्पताल में होने वाली जाँच यहाँ कराएं और अन्य जाँच के लिए जिला चिकित्सालय भेजें। निजी जाँच केन्द्रों में जाँच न कराई जाए। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ाने तथा गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर की जाने वाली जाँच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की जानकारी रखें तथा उनकी जाँच में सहयोग करें। इसके लिए चिकित्सालय के चिकित्सक आशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *