Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मध्य प्रदेश

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सीखे आनंद के तरीके


भोपाल : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और वेयर हाउसिंग के अधिकारियों ने 28 से 30 नवंबर तक वाल्मी भवन में आनंद संस्थान के प्रशिक्षकों से आनंदित रहने के तरीके सीखे। प्रशिक्षण में “स्वयं की स्वयं से मुलाकात”, “पॉवर ऑफ साइलेंस” का अनुभव एवं जीवन को आनंददायक बनाने के तरीकों को सिखाया गया। समापन सत्र में प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी और आनंद संस्थान के निदेशक श्री प्रवीण गंगराड़े भी शामिल हुए।

प्रशिक्षण में लगभग 50 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षण श्री रामसहाय यादव, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, श्री मुकेश कामले और श्री कमलकान्त द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *