Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

वॉश ऑन व्हील सेवा से स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने म.प्र. 70वें स्थापना दिवस पर “वॉश ऑन व्हील” मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, की इस अभिनव पहल से स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को नई दिशा मिलेगी।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग, द्वारा प्रारंभ की गई “स्वच्छता साथी – वॉश ऑन व्हील सेवा” एक ऐसी अनोखी पहल है जो प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल ऐप के माध्यम से व्यक्तिगत एव संस्थागत शौचालयों की साफ़-सफाई की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराती है। यह एक ऐसा नवाचार है जो शौचालयों की साफ़-सफाई के काम को एक आधुनिक समाधान प्रदान करता है। प्रथमतः यह नवाचार छिंदवाड़ा जिले से प्रारंभ किया गया जिसे NIC-MP के सहयोग से मोबाइल एप्प तैयार कर राज्य स्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *