KKR ने नए सीजन से पहले किया बड़ा ऐलान, अभिषेक नायर बने मुख्य कोच
नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल के आगामी सत्र से पहले अभिषेक नायर को मुख्य कोच का जिम्मा सौंपा है। नायर चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन के बाद फ्रेंचाइजी के साथ अपनी राहें जुदा कर ली थी। यह तय माना जा रहा था कि नायर को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और अब केकेआर ने इसकी पुष्टि कर दी है।
केकेआर के साथ रहा है लंबा अनुभव
मुंबई के पूर्व ऑलराउंडर नायर का केकेआर के साथ लंबा अनुभव रहा है। यह तय माना जा रहा था कि भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे अभिषेक नायर को केकेआर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और अब केकेआर ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी। नायर केकेआर के सहायक कोच के रूप में टीम के बैकरूम स्टाफ में भी थे जब मेंटर गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।
केकेआर का पिछला सीजन रहा था खराब
केकेआर का आईपीएल 2025 सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां 14 लीग मैचों में से केवल पांच जीत हासिल करने के बाद टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही थी। टीम इंडिया के सहायक कोच के पद
