खेल

फैंस में मचा हड़कंप, मुंबई इंडियंस के पोस्ट से उठा सवाल – क्या रोहित जा रहे हैं KKR?

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के एक मौजूदा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्ट से यह साफ नजर आ रहा है कि मुंबई की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। दरअसल, एमआई ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिससे चर्चा का बाजार गर्म है।

मुंबई इंडियंस का पोस्ट
मुंबई ने रोहित की तस्वीर के साथ लिखा, ‘सूर्य फिर कल उगेगा, यह तो तय है, लेकिन ‘नाइट’ में…मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!’ इसमें खास बात नाइट की स्पेलिंग है। मुंबई ने नाइट में ‘एन’ से शुरुआत करने की जगह ब्रैकेट में ‘के’ लिखा है। यह कोलकाता नाइट राइडर्स में नाइट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्पेलिंग से प्रेरित है।

केकेआर ने की कोशिश?
इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि केकेआर ने रोहित को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की होगी। फैंस का कहना है कि मुंबई ने पिछले सीजन रोहित को बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी इस्तेमाल किया था। हिटमैन इससे नाखुश थे और यही वजह रही होगी कि केकेआर ने अप्रोच किया।

मुंबई से नहीं जाएंगे रोहित!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *