Google Analytics Meta Pixel
विदेश

11 करोड़ साल पहले धरती पर रहता था ये जानवर, खुदाई के दौरान अचानक निकल आया

आटोवा। कनाडा की खदानों में काम करने वाले खनिकों ने डायनासोर का ऐसा जीवाश्म खोजा है, जिसे वैज्ञानिक ‘जीवित ममी बता रहे हैं। यह खोज अब तक के सबसे सुरक्षित संरक्षित डायनासोर जीवाश्मों में से एक मानी जा रही है। इसमें न केवल त्वचा और कवच पूरी तरह सुरक्षित हैं, बल्कि आंत जैसे आंतरिक अंग भी संरक्षित अवस्था में मिले हैं, जिससे 11 करोड़ साल पुराने इस जीव के शरीर रचना और जीवनशैली की अनोखी झलक मिलती है। यह जीवाश्म अल्बर्टा स्थित रॉयल टायरल म्यूजियम में रखा गया है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि यह जीव नोडोसॉर परिवार का था। ये भारी-भरकम, कवचधारी शाकाहारी डायनासोर थे जो क्रेटेशियस युग में पृथ्वी पर रहते थे। इसकी हालत इतनी बेहतरीन है कि विशेषज्ञों ने इसके मूल स्वरूप को पुनर्निर्मित कर लिया है, जिसमें त्वचा के पैटर्न और मुलायम ऊतक तक साफ दिखाई देते हैं। यह खोज पूरी तरह अचानक हुई। कनाडा के फोर्ट मैकमरे के पास सन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *