भारत में पुरुष और महिलाओं के वेतन का अंतर हुआ सबसे कम
लंदन । भारत ने लैंगिक समानता के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जहां पुरुष और महिला के वेतन में अंतर सबसे कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पुरुष और महिला कर्मचारियों की औसत सैलरी अब लगभग समान है, जो 13,000 से 23,000 डॉलर के बीच दर्ज की गई है।
यह रिपोर्ट वैश्विक वेतन प्रबंधन कंपनी डील द्वारा तैयार की गई है, जिसमें 150 देशों के एक मिलियन से अधिक कॉन्ट्रैक्ट्स और 35,000 से ज्यादा कंपनियों के डेटा का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कंपनियां अब वेतन निर्धारण में डेटा आधारित और पारदर्शी प्रक्रियाओं का उपयोग कर रही हैं, जिससे वेतन असमानता में कमी आई है।
