ट्रंप ने खुद की जमकर तारीफ की कहा- मेरे पास अच्छे नंबर, फिर लडूंगा चुनाव
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप खुद की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं उन्होंने अपनी एशिया यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत में 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे कार्यकाल की संभावना पर खुलकर संकेत दिए हैं। उनके पूर्व व्हाइट हाउस रणनीतिकार स्टीव बैनन के उस सुझाव पर सवाल पूछे जाने पर, जिसमें बैनन ने कहा था कि ट्रंप को असंवैधानिक तरीके से तीसरा कार्यकाल लड़ना चाहिए, ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, मुझे ऐसा करना बहुत पसंद होगा। मेरे पास अब तक के सबसे बेहतरीन नंबर हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इस बारे में वास्तव में अभी तक नहीं सोचा है। यह बयान ट्रंप की उस लंबे समय से चली आ रही अटकलों को नई जान देता है, जहां वे संविधान के 22वें संशोधन का उल्लंघन करते हुए तीसरी बार चुनाव लड़ने की कल्पना को बार-बार जीवंत करते रहे हैं।
ट्रंप ने बातचीत के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के भविष्य के नेताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी में बहुत अच्छे लोग हैं जो 2028 के चुनाव में मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं। विशेष रूप से, उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उ
