पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच का दावा, बोले— “अभिषेक शर्मा हेजलवुड के खिलाफ दिखाएगा कमाल”
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भले ही वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया हो, लेकिन उनके सामने अभिषेक शर्मा जैसे आक्रामक बल्लेबाज की चुनौती नहीं टिक पाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले नायर ने कहा कि अगर अभिषेक फॉर्म में हों तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल होता है।
एशिया कप में शानदार फॉर्म में थे अभिषेक
अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में शानदार फॉर्म में थे जहां वह शीर्ष स्कोरर रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत को अजेय रहते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल के एक शानदार सीजन के बाद टी20 क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाज अभिषेक ने 2024 से अपने करियर में कई ऊंचाइयां हासिल की है। अभिषेक नायर ने कहा कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज में जो
