सिडनी में शतकीय तूफान से रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, आईसीसी वनडे रैंकिंग में की शीर्ष पर कब्जा
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी की जारी नवीनतम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली थी जिसका उनको फायदा हुआ। रोहित 38 साल 182 दिन की उम्र में वनडे रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज बनने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बिखेरी चमक
रोहित भारत के अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज से भारतीय जर्सी में वापसी की थी। रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत के लिए आखिरी बार इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेले थे। उन्होंने 223 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन अगले दो मैचों में वह पुरानी लय में नजर आए थे। रोहित इस दौरान वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले ती
