‘पावरप्ले करेगा फर्क’ — सूर्यकुमार ने बताया जीत का फॉर्मूला, बुमराह और नीतीश पर भी दी बड़ी अपडेट
नई दिल्ली: भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में पावरप्ले काफी महत्वूर्ण रहेगा। सूर्यकुमार ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपस्थिति इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रखने में मदद करेगी। कप्तान ने बुमराह को टीम का अहम सदस्य बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया जिस तरह आक्रामक क्रिकेट खेलता है उसके खिलाफ विशेष रूप से बुमराह टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं।
वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे बुमराह
