Google Analytics Meta Pixel
देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आई महिला ने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था सोना, कस्टम ने किया जब्त

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर कस्टम विभाग (Customs Department) के अधिकारियों ने गोल्ड स्मगलिंग (Gold Smuggling) की कोशिश को नाकाम कर दिया. अधिकारियों ने एक महिला यात्री के पास से करीब 997.5 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत बाजार में लाखों में बताई जा रही है. यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई, जब महिला यात्री यांगून (म्यांमार) से फ्लाइट नंबर 8M 620 के जरिए दिल्ली पहुंची थी.

एजेंसी के मुताबिक, महिला हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी. यह चैनल उन यात्रियों के लिए होता है, जिनके पास कोई प्रतिबंधित या शुल्क योग्य (dutiable) सामान नहीं होता. लेकिन जब अधिकारियों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्हें कुछ संदेह हुआ. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *