देश

उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को राजस्थान में तेज बारिश हुई, इसके कारण दो शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में तापमान 40°C से नीचे रहा।

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश के 28 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 50 kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को केदारनाथ धाम लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई, जिससे तापमान -7°C से नीचे चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *