देश

हर रात 14 साल की बेटी से बलात्कार कर रहा था बाप, ऐसे हुआ काली करतूत का खुलासा

फरीदाबाद। फरीदाबाद (Faridabad) के बल्लभगढ़ में रिश्ते (Relations) को तार तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक कलियुगी बाप (Kaliyuga Father) अपनी ही 14 साल की बेटी (Daughter) पिछले दो महीने से दुष्कर्म (Rape) कर रहा था, इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की (Girl) बीमार पड़ गई। इस 42 वर्षीय कलियुगी बाप ऑटोरिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मामले से जुड़े जांचकर्ताओं ने बताया कि पीड़िता किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। शराब की लत के कारण रोज रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर किशोरी की मां छह बच्चों में से दो को अपने साथ लेकर चरखी दादरी में अपनी बहन के घर चली गई थी। किशोरी अपने छोटे भाई बहनों के साथ पिता के साथ रहती थी।

पुलिस ने बताया कि मामला तब सामने आया जब बुधवार की सुबह बीमार पड़ने पर लड़की पड़ोस की एक बुज़ुर्ग महिला के पास इलाज के लिए गई। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की पेट दर्द और बुखार से पीड़ित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *