रोहित शर्मा ने एडिलेड में छाया प्रदर्शन, करियर का पहला बड़ा कारनामा और वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली: विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा ने भी एडिलेड में अपना आखिरी मैच खेल लिया. विराट तो एडिलेड में अपने आखिरी मैच में नहीं छा सके मगर रोहित ने वो मौका नहीं गंवाया. उन्होंने ना सिर्फ उस मौके को भुनाया बल्कि एडिलेड के मैदान पर अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. रोहित शर्मा ने एडिलेड में अपनी सबसे बड़ी पारी खेलते हुए कई सारे रिकॉर्ड बनाए, तो एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा भी.
रोहित शर्मा ने 2 छक्के के साथ बनाए 73 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिले़ड के मैदान पर दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 97 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए. ओपन करते हुए खेली हिटमैन की इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस पारी के दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक 74 गेंदों पर पूरा किया. रोहित शर्मा के वनडे करियर का ये 59वां अर्धशतक रहा.
