इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कांगो डीआर को 2-1 से हरा दिया
इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कांगो डीआर को 2-1 से हरा दिया। अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड पहले हाफ तक पीछे थी। दूसरे हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने 2 गोल कर टीम को जीत दिला दी।
इस जीत के साथ इंग्लैंड राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है। जहां उसका मेक्सिको से मुकाबला होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 6 जुलाई को मैक्सिको स्टेडियम में खेला जाएगा।
