खेल

विराट कोहली ने जीरो आउट होते ही फैंस को दी भावुक विदाई, VIDEO वायरल

नई दिल्ली: एडिलेड वनडे में भी विराट कोहली जीरो पर आउट हो गए. 4 गेंद खेलने के बाद उनका खाता नहीं खुला. इससे पहले पर्थ में खेले पहले वनडे में 8 गेंदें खेलने के बाद उनका खाता नहीं खुला था. एडिलेड में विराट कोहली के जेवियर बार्टलेट ने LBW किया. जीरो पर आउट होकर विराट कोहली जब पवेलियन लौटने लगे तो उसी दौरान कुछ ऐसा दिखा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. ये वीडियो इमोशनल कर देने वाला है.

विराट कोहली ने फैंस को कहा अलविदा
अब सवाल है कि उस वीडियो में ऐसा है क्या? तो उसमें विराट आउट होकर पवेलियन जाते-जाते फैंस को अलविदा कहते दिख रहे हैं. वीडियो में विराट कोहली अपना सिर झुकाए और दोनों ग्लव्स को हाथों में लेकर उसे दर्शकों की तरफ उठाते दिख रहे हैं. मानों वो उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए ये कहना चाह रहे हों कि अपने संन्यास से पहले एडिलेड में उनकी आखिरी पारी अब खत्म हुई.

एडिलेड वनडे में जीरो पर आउट होकर विराट कोहली जब पवेलियन लौट रहे थे, तो स्टेडियम में मौजूद फैंस उनके लिए खड़े हो गए. विराट ने उसी के बाद अपना रिएक्शन दिया और उनका अभिवादन स्वीकारा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *