खेल

बाबर आजम का बर्थडे भी खुशियों से खाली, सैलरी में कमी और फॉर्म की परेशानी

नई दिल्ली: बाबर आजम का जन्म 15 अक्टूबर 1994 को लाहौर में हुआ था. अपने 31वें जन्मदिन पर भी बाबर लाहौर में ही हैं, जहां पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जो कि नतीजे पर पहुंचने की ओर है. इस टेस्ट में पाकिस्तान का क्या होगा? बाबर आजम को अपने बर्थडे पर जीत की खबर मिलेगी या हार की, उसका तो पता नहीं. लेकिन, रही बात बुरी खबर के मिलने की, तो वो बाबर आजम को पिछले दो बर्थडे की तरह इस बार भी पहले ही मिल चुकी है. बाबर आजम का जब से फॉर्म गया है, तब से बर्थडे पर भी चीजें उनके लिए अच्छी नहीं घट रहीं. और, इस बार भी ऐसा ही हुआ है.

31 साल के हुए बाबर आजम की सैलरी हुई कम
बाबर आजम इस साल 31 साल के हो गए हैं. लेकिन 31वें बर्थडे से पहले उनकी सालाना सैलरी में लाखों रुपये की कटौती कर दी गई है. PCB ने ये फैसला उनके परफॉर्मेन्स के आधार पर किया है. बाबर अक्टूबर में अपना बर्थडे मना रहे हैं. लेकिन, उन्हें सैलरी कम होने की बुरी खबर दो महीने पहले यानी कि अगस्त में ही पता चल गई थी, जब PCB ने खिलाड़ियों के नए कॉन्ट्रेक्ट में उन्हें ग्रेड ए से हटाकर ग्रेड बी में डाल दिया था.

15 लाख रुपये का घाटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *