FMCG कंपनियों का तोहफा उपभोक्ताओं के लिए, GST सुधार के बाद ज्यादा सामान उसी कीमत में
व्यापार: बाजार में एक बार फिर से ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 की लोकप्रिय कीमतों पर रोजमर्रा के सामान मिलने की उम्मीद है. यह बदलाव सरकार द्वारा GST दरों में कटौती और उसके बाद कंपनियों को मिले नए निर्देशों के कारण हो रहा है. अब कंपनियां कम कीमतों पर पुराने पैक बेचने के बजाय, उन्हीं कीमतों पर थोड़ा ज्यादा वजन वाले पैक बाजार में ला रही हैं. इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि दुकानदारों और ब्रांड्स को भी पुराने सिस्टम पर लौटने में आसानी होगी.
GST कटौती से बढ़ी दिक्कतें
