नौकरी करने वालों को सरकार का तोहफा, PF पर बढ़ाया ब्याज
मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था। यह 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था। EPFO के टॉप बॉडी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी ) ने शनिवार को अपनी बैठक में 2023-24 के लिए ईपीएफ पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सरकार ने नौकरी करने वालों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। उन लोगों के पीएफ पर ब्याज बढ़ा दिया गया है। रिटायरमेंट बॉडी ईपीएफओ ने देश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ ) जमा पर 8.25 फीसदी का तीन साल की उच्च ब्याज दर तय की गई है। मार्च 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर को 2021-22 में 8.15 फीसदी कर दिया था।