बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर, आखिरी ओवर में श्रीलंकाई कप्तान की धमाकेदार बल्लेबाजी
नई दिल्ली: जीती हुई बाजी पलटते ही बांग्लादेश, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई. बांग्लादेश को मैच में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने में श्रीलंकाई कप्तान चामिरा अट्टापट्टू का बड़ा हाथ रहा. श्रीलंकाई कप्तान ने बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्क्रिप्ट मैच के आखिरी ओवर में लिखी. उन्होंने ऐसा करते हुए अपने 15 साल के वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी कर डाला.
आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे, 5 विकेट बाकी
मुंबई के डी.वाई पाटिल स्टेडियम में खेले मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बना लिए. यानी, मैच उसकी मुट्ठी में था. अब आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए 9 रन बनाने थे और हाथ में 5 विकेट बचे थे.
