दिवाली वीकेंड पर ओटीटी पर मचेगा धमाल, मनोरंजन का डबल डोज लेकर आ रहीं ये रिलीज़
मुंबई: रोशनी के पर्व दिवाली के साथ नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हर नए वीक में मनोरंजन के शौकीनों को ओटीटी पर आने वाले नए कंटेंट का इंतजार रहता है। इस बार सोने पर सुहागा यह है कि त्योहार पड़ रहा है। छुट्टी भी है और परिवार का साथ भी। अपनों के साथ त्योहार की खुशियां मनाने के साथ फुरसत के पलों में ओटीटी पर क्या देख सकते हैं? जानिए इस हफ्ते की लिस्ट…
‘पिच टु गेट रिच’
यह फैशन बेस्ड रिएलिटी शो है। इसके जरिए अक्षय कुमार ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। वे जज की भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा भी जज की कुर्सी संभालेंगे। शो में 13 स्टार्ट अप मुकाबला करेंगे। यह शो 20 अक्तूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
कुरुक्षेत्र: पार्ट 2
एनिमेटिड माइथोलॉजी सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ को नेटफ्लिक्स पर खूब प्यार मिल रहा है। इसका पह
