Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

रोशनी के त्योहार पर सुनें ये सुपरहिट बॉलीवुड ट्रैक्स, जो दिवाली को बनाते हैं और खास

मुंबई: प्रकाश और खुशियों से भरा दिवाली का त्योहार दस्तक दे चुका है। इस पर्व पर लोग अपने स्टेटस और रील्स में दिवाली के गानों का भरपूर उपयोग करते हैं, जो उनकी भावनाओं को प्रभावी ढंग से बयां करता है। आज दिवाली के मौके पर हम आपको उन बॉलीवुड गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके इस त्योहार को खास बना सकते हैं। या कह सकते हैं उनके बिना ये थोड़ा अधूरा सा लगता है। तो चलिए जानते हैं उन गानों के बारे में।

हैप्पी दिवाली
सुजॉय घोष के निर्देशन में साल 2005 में ‘होम डिलीवरी’ फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक गाना है ‘हैप्पी दिवाली’। यह गाना खास तौर पर दिवाली के जश्न के लिए लिखा गया है। इस गाने में आकर्षक लय, चंचल बोल और जबरदस्त ऊर्जा है, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *