Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

नरगिस फाखरी ने अपनी बहन से तोड़ा रिश्ता, डबल मर्डर मामले में नाम जुड़ा

‘रॉकस्टार’ फेम नरगिस फाखरी अपनी बहन आलिया को लेकर इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। नरगिस की बहन आलिया फाखरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उसकी फीमेल फ्रेंड अनास्तासिया के मर्डर का आरोप है। मंगलवार को अभिनेत्री की बहन को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। आलिया पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी फीमेल फ्रेंड को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। फिलहाल आलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये खबर सामने आते ही हर तरफ हलचल पैदा हो गई। इस बीच नरगिस फाखरी के अपने बहन आलिया से रिश्ते को लेकर भी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

आलिया से 20 साल से कॉन्टैक्ट में नहीं हैं नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी पिछले 20 सालों से अपनी बहन आलिया के संपर्क में नहीं हैं। एक्ट्रेस से जुड़े सोर्स ने इंडिया टुडे को यह जानकारी दी और बताया कि नरगिस अपनी छोटी बहन आलिया से 20 साल से किसी संपर्क में नहीं हैं और ना ही दोनों की बातचीत होती है। हालांकि, उन्हें भी इसकी जानकारी न्यूज के जरिए हुई। दूसरी तरफ नरगिस की मां ने बेटी के खिलाफ लगे आरोपों पर जरूर रिएक्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *