खेल

शमी-अगरकर के बीच बढ़ा टकराव, चयन समिति ने बयान पर रखा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के हालिया बयान के बाद बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने एक समिट के दौरान उनके बयानों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और पलटवार किया है। शमी ने कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम से बाहर किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने की उपलब्धता ही इसका सबूत है। उन्होंने यह भी कहा था कि ‘चयनकर्ता को अपनी फिटनेस की जानकारी देना मेरा काम नहीं है’।

‘अगर वो फिट होते, तो टीम में जरूर होते’
शमी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीत अगरकर ने साफ कहा कि फिटनेस ही एकमात्र कारण था जिसकी वजह से शमी का चयन नहीं हो सका। अगरकर न एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के दौरान कहा, ‘अगर वो मेरे सामने ये बात कहते, तो मैं उन्हें जवाब जरूर देता। मुझे नहीं पता उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा है, लेकिन मैंने पिछले कुछ महीनों में उनसे कई बार बात की है। वो भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वो फिट होते, तो वो ऑस्ट्रेलिया के लिए उस विमान में होते। दुर्भाग्य से, वो उस समय फिट नहीं थे। हमारा घरेलू सीजन अभी शुरू हुआ है, तो आने वाले कुछ मैचों में उनकी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *