दिवाली से पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, निवेशकों की संपत्ति में 9 लाख करोड़ की बढ़त
व्यापार: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में दिवाली पार्टी जारी है. जिसकी वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया है. अगर आंकड़ों को देखें तो निफ्टी में तीन कारोबारी दिनों में 631.25 अंकों से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. वहीं दूसरी ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स इस दौरान 2,132.73 अंकों का उछाल मार चुका है.
अगर बात शुक्रवार की बात करें तो सेंसेक्स में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर 692.50 अंकों की तेजी के साथ 84,153.63 अंकों अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स करीब 700 अंकों की तेजी के साथ 84,172.24 पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि सेंसेक्स भी शुक्रवार को एक साल के हाई पर दिखाई दिया. अगर बात निफ्टी की बात करें तो 191.05 अंकों की तेजी के साथ 25,775.75 अंकों पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान 25,781.50 अंकों के साथ 52 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया.
