Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

Mutual Funds या Recurring Deposit: तगड़े रिटर्न पाने का सही विकल्प कौन सा है?

व्यापार: अपनी कमाई को बचाने का हसल आज का नहीं है. लोग चाहे जितना कमाएं निवेश करने का जरूर सोचते हैं. क्योंकि निवेश ही एक तरीका है जो आपके बुरे दिनों में काम आएगा. जब पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो आपके जमा किए गए पैसे आपकी बहुत मदद करते हैं. रही बात की निवेश कैसे करेंगे तो इसके लिए मार्केट में बहुत सारे तरीके हैं. उन्हीं में से दो आरडी और म्यूचुअल फंड में निवेश बेहतर तरीका है. आइए जानते हैं कि इनमें से आपके लिए कौन सा इंवेस्टमेंट प्लान सही होगा.

RD और SIP
आरडी एक ऐसा निवेश है जिसमें आप हर महीने तय रकम बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करते हैं. इसकी ब्याज दर तय होती है, इसलिए इसमें जोखिम नहीं होता. तय समय पूरा होने पर आपको आपकी जमा राशि और उस पर मिला ब्याज, दोनों मिलते हैं.

वहीं, SIP म्यूचुअल फंड में धीरे-धीरे निवेश करने का तरीका है. इसमें आप हर महीने एक निश्चित रकम लगाते हैं जो शेयर बाजार में निवेश होती है. इसमें कुछ जोखिम जरूर होता है, लेकिन लंबे समय में रिटर्न RD से ज्यादा मिल सकते हैं. इसको भी कभी भी रोका या बदला जा सकता है, क्योंकि इसमें कोई सख्त लॉक-इन पीरियड नहीं होता. आप बाजार के उतार-चढ़ाव का फा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *