शेयर बाजार में आज यानी, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली
शेयर बाजार में आज यानी, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 484 अंक चढ़कर 83,952 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 124 अंक की तेजी रही, ये 25,709 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर्स में तेजी और 14 में गिरावट रही। एशियन पेंट्स का शेयर सबसे ज्यादा 4% चढ़ा। M&M, भारती एयरटेल, ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी रही। NSE के आटो, FMCG और फार्मा सेक्टर में तेजी देखने को मिली।
