Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

सोने ने आज फिर नया ऑलटाइम हाई बनाया

सोने ने आज फिर नया ऑलटाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज (17 अक्टूबर) 2,113 रुपए बढ़कर 1,29,584 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 1,30,874 का ऑलटाइम हाई बनाया था। कल ये 1,27,471 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी रही। यह 1,147 रुपए बढ़कर 1,69,230 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। कल चांदी 1,68,083 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *