देश

गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में कोर्ट में दाखिल की गई 420 पेज की चार्जशीट में चौंकाने वाले कई खुलासे हुए

गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में कोर्ट में दाखिल की गई 420 पेज की चार्जशीट में चौंकाने वाले कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने राधिका की मां मंजू यादव समेत 33 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। मर्डर के बाद से ही चुप्पी साधे बैठी मंजू का पहली बार बयान सामने आया है।

मंजू यादव ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा-

QuoteImage

मुझे 10 जुलाई को बुखार था और मैं अपने कमरे में आराम कर रही थी और राधिका रसोई में थी। जब राधिका की हत्या हुई, तब मैं घर पर थी, लेकिन मैंने अपने पति को अपनी बेटी पर गोली चलाते नहीं देखा। मैंने कुकर की सीटी सुनी और फिर एक धमाके के साथ अपनी बेटी की चीख भी सुनी। जब मैं रसोई में गई, तो मेरी बेटी जमीन पर पड़ी थी।QuoteImage

मंजू ने आगे कहा- बेटी को देखकर मैं सुध-बुध खो बैठी और अपने परिवार को बताने के लिए नीचे भागी। उसके बाद मैं ऊपर नहीं गई। मेरे परिवार ने राधिका को अस्पताल पहुंचाया। मेरे पति के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है, लेकिन मैंने उन्हें अपनी बेटी पर गोली चलाते नहीं देखा।

गुरुग्राम के सेक्टर-57 में परिवार के साथ रहने वाली टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (25) की 10 जुलाई को उसके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि गांवों वालों के तानों से तंग आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक यादव को घर से ही गिरफ्तार कर लिया था और वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर भी बरामद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *