देश

पंजाब में लुधियाना के गिल से आम आदमी पार्टी के MLA के छोटे बेटे ने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर दी

पंजाब में लुधियाना के गिल से आम आदमी पार्टी के MLA के छोटे बेटे ने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर दी। विधायक के बेटे ने हवा में 2 फायर किए। इस दौरान उसके बड़े भाई ने गोली चलाने से रोकने का प्रयास भी किया। अब मामले से जुड़ा अब वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग चल रहा है।

शादी समारोह MLA जीवन सिंह संगोवाल के क्षेत्र के गिल गांव में हुआ था। अभी यह सामने नहीं आया कि शादी कब और किसके यहां हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है। हथियार की जांच की जाएगी। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि विधायक संगोवाल को आप हाईकमान ने दिल्ली में तलब किया है।

वहीं, विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि वीडियो में गोली चलाने वाला उनका बेटा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा जगपाल खिलौना बंदूक से गोली चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *