व्यापार

कनाडा करेगा भारत की मदद क्रिटिकल मिनरल्स और एआई सेक्टर में, व्यापारिक रिश्तों को सुदृढ़ करने की तैयारी

व्यापार: जस्टिन ट्रूडो युग को पीछे छोड़ते हुए भारत और कनाडा ने संबंध सुधारने की दिशा में मजबूती से कदम उठाना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संकेत दिया है कि कनाडा भारत को एआई, महत्त्वपूर्ण वस्तुओं के व्यापार के साथ-साथ क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में भी सहयोग करेगा। चीन के भारत से सुधरते संबंधों के बाद भी क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर चीन के रुख ने विश्व समुदाय में चिंता पैदा की है। माना जा रहा है कि क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में भारत कनाडा को एक विकल्प के तौर पर रखकर आगे बढ़ रहा है।

भारत यात्रा पर आई कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं में आपसी संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत कनाडा को एक सहयोगी देश के तौर पर देख रहा है और उसके साथ महत्त्वपूर्ण सेक्टरों में आपसी निवेश और विश्वास को बढ़ाने पर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *