शेयर बाजार में Meesho की जोरदार एंट्री, निवेशकों की खुशी का ठिकाना नहीं
भारत की स्टॉक मार्केट में बुधवार का दिन मीशो के निवेशकों के लिए बेहद खास रहा. कंपनी ने मार्केट में एंट्री लेते ही दमदार प्रदर्शन किया और लिस्टिंग के पहले ही दिन 60% तक की तेजी दिखा दी. इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और कंपनी की मार्केट में एंट्री ‘सुपरहिट डेब्यू’ के तौर पर दर्ज हो गई |
लिस्टिंग पर मिला तगड़ा प्रीमियम
मीशो का IPO इश्यू प्राइस 111 रुपए तय किया गया था. लेकिन जैसे ही कंपनी के शेयर NSE पर 162.05 और BSE पर 161.20 रुपए पर लिस्ट हुए, मार्केट में हलचल मच गई. लिस्टिंग के कुछ ही समय बाद शेयर BSE पर 177.55 रुपए के डे हाई तक पहुंच गया, यानी जिन निवेशकों को IPO के जरिए कंपनी के शेयर मिले हैं उन्हें शुरुआती लगभग 60% का फायदा मिला. ब्रोकरेज हाउस पहले ही इस तरह के दमदार डेब्यू की उम्मीद जता चुके थे |
