शुभमन गिल का धमाका, टेस्ट क्रिकेट में रचा नया इतिहास
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्हें इंग्लैंड दौरे से टेस्ट टीम की कमान मिली थी, जहां उन्होंने रिकॉर्डतोड़ रन बनाए थे. उनका फॉर्म वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जारी है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की पहली पारी में शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और खास लिस्ट में नंबर-1 बन गए.
शुभमन गिल इस लिस्ट में बने नंबर-1
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले की 35 रन का आंकड़ा छूते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया. उन्होंने इस उपलब्धि के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया और भारत की ओर से इस टूर्नामेंट में रन बनाने की लिस्ट में टॉप स्थान हासिल कर लिया.
शुभमन गिल के WTC रनों का आंकड़ा अब 2,732 रन के पार पहुंच गया है. यह उपलब्धि उन्होंने 71 पारियों में हासिल की, जि
