डेवन कॉनवे का बल्ला बोला, ठोका करियर का पहला दोहरा शतक
न्यूजीलैंड के ओपनर डेवन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ा है | ऐसा करते हुए उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है. डेवन कॉनवे ने वेस्टइंडीज के गेदबाजों की जमकर पिटाई की. पहले दिन के खेल में तो वो आउट ही नहीं हुए और फिर दूसरे दिन उन्होंने कुछ ऐसा किया, जैसा 4 साल पहले खेली अपनी डेब्यू इनिंग पर किया था. डेवन कॉनवे ने टेस्ट डेब्यू पर जमाए दोहरे शतक के बाद पहली बार डबल सेंचुरी जड़ी. मतलब, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ा |
डेवन कॉनवे ने कितनी गेंदों पर जमाया दोहरा शतक?
डेवन कॉनवे ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक 318 गेंदों पर पूरा किया, जिसमें बाउंड्रीज के नाम पर 28 चौके शामिल रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेली इनिंग के दौरान उन्होंने 319वीं गेंद पर सिंगल लेते ही, अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी हासिल कर लिया. कॉनवे ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए पूरे 200 रन की पारी खे
