IPL 2026 में प्रीति जिंटा की चॉइस हिट, खिलाड़ी ने ठोक दिए ताबड़तोड़ रन
आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलियाई युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनोली को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था. यह फैसला अब टीम के लिए फायदेमंद साबित होता नजर आ रहा है, क्योंकि कॉनोली ने बिग बैश लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है. बिग बैश लीग 2025-26 के एक मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स और ब्रिस्बेन हीट का आमना-सामना हुआ, इस मैच में कूपर कॉनोली के बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली |
कूपर कॉनोली ने जमकर बनाए रन
इस मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, लेकिन पर्थ स्कॉर्चर्स के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस बड़ी पारी में कूपर कॉनोली का
