Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, August 25, 2026
Latest:
देश

दरिंदों ने दबोचा, खींचकर जंगल में ले गए; दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा से रेप

दुर्गापुर। दुर्गापुर (Durgapur) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Private Medical College Hospital) में सेकेंड ईयर की एक दूसरे राज्य की मेडिकल छात्रा (Student) के साथ कथित दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगा है। शुक्रवार रात हुई इस घटना से इस्पात नगरी दुर्गापुर में व्यापक आक्रोश और तनाव फैल गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना पुलिस (New Township Police Station) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।​ खबर मिलते ही ओडिशा के जलेश्वर से छात्रा के पिता और परिवार के सदस्य तुरंत दुर्गापुर पहुंचे। वहीं इस मुद्दे पर अब राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा मुखर हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सेकेंड ईयर की छात्रा अपने साथ पढ़नेवाले छात्र के साथ खाना खाने के लिए कैंपस से बाहर निकली थी। ​आरोप है कि कुछ देर बाद, उसका सहपाठी वहां आया और उसे बचाकर कॉलेज वापस ले आया।​ उसी समय 5 युवक वहां आए और दोनों को रोक लिया।​ उन्होंने मेडिकल छात्रा से पैसे की मांग की। पैसे न देने पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। ​इसी बीच, छात्रा के साथ मौजूद उसका साथी वहां से चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *