PM मोदी ने पूर्वोत्तर के लोगों को दी शुभकामनाएं, विकास और संस्कृति का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के राज्य स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इन राज्यों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और मेहनती लोगों की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति की कामना की।
अरुणाचल प्रदेश को क्या कहा पीएम ने?
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश को परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्साही और मेहनती नागरिक देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां की जनजातीय विरासत भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को मजबूत करती है। उन्होंने कामना की कि राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।
