मनोरंजन

बागी’ फिल्मों की किस्मत का हिसाब – बॉक्स ऑफिस पर किसने मचाया धमाल, कौन रह गई फीकी

मुंबई: टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। 5 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इससे पहले ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की तीन और फिल्में भी आ चुकी हैं। अब मेकर्स को ‘बागी 4’ से एक बड़ी हिट की उम्मीद है। जानते हैं इससे पहले आई तीन फिल्मों का कैसा रहा हाल।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बागी’
बागी फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी, जब पहली फिल्म रिलीज हुई थी। शब्बीर खान द्वारा निर्देशित ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का किरदार रॉनी अपनी गर्लफ्रेंड सिया (श्रद्धा कपूर) के किडनैप होने के बाद उसे बचाने के मिशन पर निकलता है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बागी’ का बजट 37 करोड़ था, जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 125.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म हिट रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *